Happy Diwali Wishes : इस दिवाली अपने अपनों को भेजें Best शुभकामना संदेश

दिवाली हिंदू धर्म में मनाया जाने वाला बड़ा त्योहार है। कार्तिक महीने की अमावस्या के दिन दीपावली मनाई जाती है। इस बार यह 27 अक्तूबर को मनाई जाएगी। दिवाली पर धन की देवी लक्ष्मी और बुद्धि के देवता गणपति की पूजा की जाती है, जो भक्तों पर बुद्धि और धन की वर्षा करते हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी की विशेष अराधना की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन अगर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं तो जीवन भर धन की कमी नहीं होती और घर में सुख समृद्धि आती है। इस मौके पर सभी अपने दोस्तों रिश्तेदारों और अपनों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। आप भी इस दिवाली अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश/

Comments

Post a Comment

Popular Posts